Social Media: नाबालिग लड़के और लड़की को हुआ प्यार, शादी के लिए घर से भागे और फिर…

Social Media: प्यार अंधा होता है ये बात तो सबको पता ही है प्यार ना तो उम्र की सीमा देखता है और ना ही देश की सरहद और ना ही धर्म। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान के बूंदी (Bundi) जिले से जहा नाबालिक लड़के और लड़की की सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई और उनकी बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो प्यार हो गया।

दोनों नाबालिक लड़के लड़की के प्यार को परवान चढ़ने के लिए दोनों की बातें शादी तक पहुँच गयी और दोनों ने अपने प्यार को पाने के लिए शादी करने का फैसला कर लिया। पर दोनों ही नाबालिक है तो उन्होंने फैसला किया की घर से भाग कर शादी कर लेंगे। उन्होंने ये कदम उठाया शादी करने की जिद कर घर से भाग निकले और टोंक (जो बूंदी से लगभग 100 किलोमीटर दूर राजिस्थान में ही है) पुलिस के पास पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने दोनों की उम्र का पता लगाया तो पुलिस जो तब जाकर पता चला की दोनों नाबालिक है। उसके बाद टोंक पुलिस ने बूंदी पुलिस स्टेशन में संपर्क किया और वह दोनों को सुपर्द कर दिया। अब दोनों के परिजनों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मामला बूंदी जिले के हिंडौली और सदर थाना इलाकों (रजिस्थान) से जुड़ा है। जिले के इन दोनों अलग अलग थाना इलाके के किशोर और किशोरी की सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई और दोनों में प्यार हो गया जब की लड़के की उम्र 15 साल 2 माह है और वह 10वी क्लास में पढता है वही लड़की की उम्र 17 साल 2 माह है और वह 12वी क्लास में पढ़ती है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई और जल्द ही उनकी जान-पहचान प्यार-मोहब्बत में बदल गई, दोनों के बीच फ़ोन पर बात होने लगी और दोनों की मुलाकात का शिलशिला शुरू हो गया।

दोनों बूंदी से भागकर टोंक पुलिस के पास पहुंचे

दोनों नाबालिगों को पूरी तरह शादी का भी मतलब नहीं पता और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। शादी का फैसला करने के बाद दोनों अपने अपने घर से फरार हो गए और बूंदी जिले से सटे टोंक जिले की पुलिस के पास पहुचे। टोंक पुलिस के सामने जब ये मामला आया तो पुलिस भी सकपका गई, लेकिन टोंक पुलिस ने धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनी। पुलिस ने दोनों की बात सुनने के बाद उनकी उम्र का पता लगाया और बाद में बूंदी पुलिस को इसकी सूचना देकर दोनों को बूंदी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

दोनों के परिजनों ने एक दूसरे के खिलाफ कराया केस दर्ज

बूंदी पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के यहाँ पेश किया। जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच लड़की के परिजनों ने सदर थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। दूसरी तरफ वहीं लड़के के परिजनों ने लड़की के खिलाफ हिंडौली थाने में रिपोर्ट देकर नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने और जबरन शादी करने की जिद का मामला दर्ज कराया है। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top