बदले के मकसद से गई सिद्धू की हत्या,भाई की मौत का बदला लिया कातिल ने

पंजाब के लोकप्रिय सिंगर और रैप गायक सिद्धू मूसे वाला कि रविवार को निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद लोगो में सरकार के खिलाफ गुस्सा उबल ही रहा था की कनाडा के दो गैंगस्टर भाईयो ने सिद्धू मूसे वाला के मौत की जिम्मेवारी सामने से आकर ली। सिद्धू मूसे वाला को मौत के घाट उतारने वाले इन शख्स ने अपने बयान में कई बातो का भी जिक्र किया जिसमे उसने बताया की आखिर क्यों उसने सिद्धू मूसे वाला की हत्या की। कनाडा के यह दो गैंगस्टर्स पहले भी इस तरह के घटनाओं को अंजाम दे चुके है। सिद्दू मूसे वाला के हत्या के बाद उसके कातिलों ने बताया की सिद्धू मूसे वाला पहले उनके भाई को हत्या करवा चुके है इसलिए उन दोनो ने सिद्धू से बदला लिया है। आइए आपको बताते है क्या कहा उन दोनो गैंगस्टर्स ने सिद्धू मूसे वाला को मारने के बाद।

इस मकसद से की गई सिद्धू मूसे वाला कि हत्या, कातिलों ने लिया भाई का बदला

सिद्धू मूसे वाला के हत्या के 2 घंटे बाद ही विश्नोई ग्रुप के दो गैंगस्टर 2 ने इस हमले की जिम्मेदारी ली इस जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने एक लंबा पैराग्राफ भी लिखा है कि आखिर क्यों उन्होंने सिद्धू मूसे वाला को मौत के घाट उतारा सिद्धू की मौत के बाद कई लोग पंजाब के सरकार पर भी सवालिया निशान उठा रहे हैं उनका मानना है कि जानबूझकर सिद्धू की सिक्योरिटी कम कर दी गई थी हत्या के एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने कुल 423 वीआईपी मेंबर के सिक्योरिटी की संख्या कम कर दी थी जिनमें सिद्धू मूसे वाला का भी नाम शामिल था इस सिक्योरिटी की हटाने के अगले दिन सिद्धू मूसे वाला के साथ यह बात हो गई है जिसके बाद लोग कहीं न कहीं इस हत्या को सरकार की कमियों से जोड़ रहे हैं आइए बताते हैं बिश्नोई ग्रुप ने इस हत्या के बाद क्या स्टेटमेंट दिया है और बताया है कि क्यों सिधु मुसेवाला की हत्या उन्होंने की।

हत्या के बाद बिश्नोई ग्रुप ने दिया स्टेटमेंट, इस वजह से की गई है सिद्धू की हत्या

बदले के मकसद से गई सिद्धू की हत्या,भाई की मौत का बदला लिया कातिल ने


सिद्दू मूसे वाला की मौत के बाद जनता का आक्रोश बन ही रहा था कि कनाडा के दो गैंगस्टर भाइयों ने इस हत्या की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने सिद्धू मूसे वाला को मार दिया आइए आपको बताते हैं उस स्टेटमेंट के बारे में जो विश्नोई ग्रुप की तरफ से जारी किया गया है,आज जो कत्ल हुआ है सिद्धू मुसे वाला कि उसके कत्ल की जिम्मेदारी मैं और मेरा भाई गोल्डी बरार ले रहे हैं। आज लोग हमें कुछ भी कहें लेकिन इस शख्स ने हमारे भाई विक्की को मारने में मदद की थी,मैंने उस दौरान इसे जयपुर से कॉल भी किया था कि तुम गलत कर रहे हो तब उसने कहा था कि मुझे किसी की परवाह नहीं तुम जो कुछ कर सकते हो कर लो मैं अपना विपन हमेशा लोड करके रखता हूं आज हमने अपने भाई के मौत का बदला ले लिया यह एक शुरुआत है उस कत्ल में जो भी सम्मिलित हैं उन सब का बदला हम लेंगे और मीडिया जो कह रही है कि एके-47 चली है वह गलत है बिना बात के वहम मत फैलाओ। इस स्टेटमेंट के बाद कई लोगों में खलबली मच गई है कि आखिर अब अगला नंबर किसका होगा लोग पंजाब सरकार से इन दोनों भाइयों को अरेस्ट करने की गुहार कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top