जानवी कपूर

बॉलीवुड में इस समय हर तरफ जानवी कपूर ही सुर्खियों में छाई हुई है। जानवी कपूर की खूबसूरती और उनके फैशन स्टाइल को देखकर यह लगता ही नहीं कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ 4 सालों से हैं। बहुत ही कम समय में जानवी कपूर ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और इसकी वजह है फिल्मों के प्रति उनका लगाव और समर्पण। जानवी कपूर ने अभी तक जितने भी फ़िल्म निर्देशकों के साथ काम किया है वह सब उनके काम के प्रति लगन की खूब तारीफ करते हैं और यही वजह है कि इस फिल्म के निर्देशक उनके साथ काम करने को आतुर रहते हैं, हालांकि इन बातों के अलावा जानवी कपूर का निजी मामला भी अक्सर सुर्खियों में सामने आता रहता है जानवी कपूर बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री में 2018 से सक्रिय है लेकिन अपने डेब्यू फिल्म के बाद से ही उनका नाम आए दिन नए सितारों के साथ जुड़ता रहता है।

सिर्फ 4 सालों में ही कई बॉयफ्रेंड बना चुकी है जानवी कपूर

जानवी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर जिन्होंने बॉलीवुड में 2018 में फिल्म धड़क से अपना डेब्यू किया था उन्होंने सिर्फ 4 सालों में खुद को बॉलीवुड के ए लिस्ट एक्ट्रेस में खुद को शामिल कर लिया है। बहुत कम समय में ही जानवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में सभी निर्देशकों की चहेती अभिनेत्री बन गई है, हालांकि जानवी कपूर के निजी रिश्ते भी अक्सर इस दौरान चर्चाओं में रहे हैं। फिल्म धड़क से ईशान खट्टर के साथ अपना डेब्यू करने वाली जानवी कपूर का नाम कई लड़कों के साथ जुड़ चुका है। जानवी कपूर का सबसे पहला अफेयर इशान खट्टर के साथ बताया जाता है जिनके साथ उन्होंने अपना डेब्यू किया था लेकिन हाल ही में जानवी कपूर अक्षत रंजन नामक एक युवक को डेट कर रही है जिनके साथ उन्हें हर जगह देखा जा रहा है।

 

डिनर डेट पर स्पॉट हुई थी जानवी कम कपड़ों में दिखी थी असहज

जानवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री जानवी कपूर इन दिनों अपने निजी रिश्तो की वजह से खूब चर्चा में है। हाल ही में जानवी को अपने रयूमर् बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया इस दौरान उन्होंने एक मिनी स्कर्ट और यलो टॉप पहन रखा था जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। हालांकि उनके साथ मौजूद वह युवक उनका बॉयफ्रेंड है या दोस्त इसका खुलासा अभी तक उन्होंने नहीं किया है लेकिन यह दोनों हर जगह एक साथ देखे जा रहे हैं। अक्षत रंजन के साथ जब जानवी कपूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई तब दर्शकों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनका नाम जोर-जोर से पुकारने लगी इस दौरान थोड़ी देर के लिए जानवी कपूर असहज भी नजर आ रही थी। 2022 में जानवी कपूर की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह वरुण धवन के साथ फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress